Prayagraj News: प्रधान डाकघर ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को प्रधान डाकघर में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। प्रवर डाकपाल अशोक त्रिपाठी ने सफाई कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क निरीक्षक राजेश वर्मा ने किया। डाक विभाग की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.