Prayagraj News: प्रधानाचार्य भर्ती में आरक्षण की याचिका खारिज
प्रयागराज, नवम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज एवं हाईस्कूलों में प्रधानाचार्य के 1475 एवं प्रधानाध्यापक 1172 पदों पर भर्ती में आरक्षण देने की मांग को लेकर दायर याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के बलवीर कौर व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड व अन्य के केस का हवाला देते हुए कहा है कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रधानाचार्य पद एकल है और एकल पद पर आरक्षण लागू नहीं हो सकता है। इसी आधार पर याचिका 23 नवंबर को खारिज कर दी गई। सात जनवरी को प्रस्तावित इस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए 75 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहली बार यह भर्ती लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होने जा रही। इससे पहले केवल साक्षात्कार के आधार पर चयन होता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.