प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को 54वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि और आपदा प्रबंधन सहित सात विषयों पर वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का मुख्य विषय 'सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार' रहा। शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय और प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। संयोजक लालजी यादव ने प्रदर्शनी के उद्देश्यों की जानकारी दी। कनिष्ठ वर्ग के स्थिर मॉडल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता में संकल्प यादव, हरित ऊर्जा में कसक मिश्रा, गणितीय मॉडल में प्रसिद्धि सहाय, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में इन्शा फातिमा, स्वदेशी कृषि में सदफा जहरा, ग्रामीण परिवर्तन में अर्शिया फा...