प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: रोटरी इलाहाबाद रॉयल्स की ओर से गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रदर्शनी लगाई गयी। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर महिलाओं ने डिजाइनदार कपड़ों, ज्वेलरी, सजावटी व खाद्य-सामग्री की खूब खरीदारी की। पूर्व महापौर ने सभी स्टाल का भ्रमण किया और महिलाओं के हुनर को सराहा। क्लब की अध्यक्ष शालिनी तलवार ने कहा कि प्रदर्शनी की आय से वृद्धाश्रम में मदद की जाएगी। सचिव प्रियंका अग्रवाल, निधि, वर्षा, तान्या, बानी, रीता, आरती, दिव्या मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...