प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संचालित बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर की द्वितीय परीक्षा और सेमेस्टर बैक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में परीक्षा देने के इच्छुक विद्यार्थियों को 18 नवंबर तक आवेदन पत्र जमा करना होगा। विश्वविद्यालय ने अलग-अलग श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, तृतीय सेमेस्टर में पढ़ रहे जिन विद्यार्थियों की प्रथम सेमेस्टर की अंकतालिका में 'एलिजिबल फॉर सेकेंड एग्जामिनेशन' दर्ज है, उन्हें द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: स्नातक के विद्य...