Prayagraj News: प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को होगी हाईकोर्ट पेंशनरों की बैठक
प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: हाईकोर्ट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की शनिवार को अध्यक्ष निशीय वर्मा की अध्यक्षता में सिविल लाइंस स्थित एक होटल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों ने सरकार से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के निस्तारण को जल्द हल करने को कहा। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को बैठक होगी। वहीं हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त दो कर्मचारी मनोज कुमार मालवीय और श्याम लाला को एसोसिएशन के महासचिव विनोद कुमार व कोषाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने सदस्यता दिलाई। बैठक में डीपी एन त्रिपाठी, आरसी पटेल, आरके अग्रवाल, एसएस शुक्ला, शरद, अशोक श्रीवास्तव, रोशन लाल पटेल, विजय कुमार, सरला मिश्रा, सावित्री आदि की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.