प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। शांतिपुरम निवासी प्रतियोगी छात्र आनंद मिश्रा ने पांच नामजद समेत कुछ अन्य के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।आनंद की तहरीर के मुताबिक वह 28 सितंबर को अपने मित्र शाश्वत शुक्ला के साथ बाइक की सर्विस कराने आया था। सर्विस के बाद दोनों जीएचएस के पास स्थित 'कुल्ड कैफे' में चाय पीने गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद आयुष शुक्ला उर्फ मौगली पंडित, आशुतोष सिंह, मोहम्मद अब्दुल, रितेश उर्फ बच्चा और उमर सिद्दीकी समेत आठ-दस उसके पास आए और गालीगलौज करते हुए सिविल लाइंस घूमने आने पर पैसे देने की बात कहने लगे। इसी दौरान रितेश उर्फ बच्चा ने आनंद की बाइक में लात मार दी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: छेड़छाड़ के विरोध पर युवक को किया लहूलुहान विवाद बढ़ता देख आसपास भीड़ जुटने लगी तो आरोपी ...