प्रयागराज, जुलाई 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। संगम चौराहे पर एक प्रतियोगी छात्र हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। जख्मी छात्र ने 10 से 12 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।संत कबीरनगर निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। आरोप है कि 19 जुलाई की रात वह संगम चौराहे से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद अवनीश यादव और उसके 10-12 साथियों ने उसे गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले में उसकी आंख, सिर और पीट पर गंभीर चोटें आईं। जान बचाने के लिए वह करीब 50 मीटर तक भागा, तब जाकर हमलावरों से बच सका। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी ह...