Prayagraj News: प्रतियोगी छात्र के मौत के मामले में हत्या की एफआईआर
प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र अभिनय यादव उर्फ विराट की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है। मृतक के पिता की तहरीर पर कैंट थाने में महिला मित्र, मकान मालिक और अन्य लोगों को नामजद किया गया है। बाराबंकी जिले के सफदरगंज क्षेत्र निवासी अजय यादव का बेटा अभिनय यादव करीब दो साल से राजापुर में संजय प्रसाद के मकान में किराए पर रहकर करीब दो वर्षों से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसका शव 23 अक्तूबर को कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। कैंट पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया था। हालांकि, मृतक के पिता अजय यादव ने अभिनय की महिला मित्र पूजा, मकान मालिक, उसके बेटे, पत्नी, बेटी और कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या कर फंदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.