प्रयागराज, जुलाई 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज। यमुना बैंक रोड स्थित काली घाट प्रेरणा स्थल पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंहल की प्रतिमाओं के लोकार्पण के सफल आयोजन पर व्यापारियों एवं पार्षदों ने महापौर गणेश केसरवानी को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी ने एकसुर में कहा कि प्रेरणा स्थल राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली महान विभूतियों के विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इसे प्रयागराज की सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी चेतना का प्रतीक बताते हुए शहर की ऐतिहासिक विरासत को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम शहर के सौंदर्यीकरण, विरासत संरक्षण और जनसुविधाओं के विकास के स...