प्रयागराज, नवम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गुरु नानक देव के 558वें पावन प्रकाश पर्व के तहत शनिवार को गुरुद्वारा साहिब अलोपीबाग की ओर से प्रभात फेरी निकाली गयी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी की प्रस्तुति की। प्रभात फेरी पंजाबी कॉलोनी,मटियारा रोड होते हुए गुरुद्वारा में समाप्त हुई। इस मौके पर सरदार पतविंदर सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा प्रधान परमजीत सिंह बग्गा, गुरबख्श सिंह,परमजीत सिंह,यशप्रीत सिंह,सुरेंद्र कौर,जसकीरत सिंह,युवराज सिंह,कुलदीप सिंह खालसा,लखविंदर सिंह,राजेंद्र सिंह ग्रोवर,जसवीर सिंह,मनजीत सिंह खालसा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रकाश पर्व के उत्साह में निकाली गई प्रभात फेरी यह भी पढ़ें- Samastipur News: गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व मनाने की तैयारी शुरू यह भी पढ़ें- Gridih...