प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: अग्रसेन महिला समाज की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य वर्धा, उपमा, मंजू और संध्या की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अध्यक्ष रेनू गर्ग ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने में योगदान देना चाहिए। नैना, स्वाति, नीलम मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- मेपल्स गर्ल्स डिग्री कालेज में छात्राओं ने किया पौधारोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...