प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं इनरव्हील क्लब ऑफ ईस्ट की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को 'पर्यावरण संरक्षण' विषय पर स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल ने कलात्मक ढंग से आमजन को जागरूक करने के लिए छात्राओं और स्वयंसेविकाओं की प्रशंसा की। क्लब की अध्यक्ष डॉ. रेखा खरे ने छात्राओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। समन्वय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। स्वागत प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने किया। कार्यक्रम में प्रो. इभा सिरोठिया, प्रो. अंजू श्रीवास्तव, डा. सव्यसांची, गौतम जायसवाल, डॉ. दामिनी, डॉ. भारती, डॉ. सुधा एवं डॉ. शिवानी उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Ara News: बिन्देश्वरी दूबे कॉलेज में निबंध, भाषण, चित...