Prayagraj News: पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल को किया नमन
प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय जार्जटाउन में मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती मनाई गई। जिला अध्यक्ष गंगापार अनिल यादव की अध्यक्षता में नेताओं-कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशों ने पिछड़े वर्गों को अधिकार, सम्मान और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व का मजबूत आधार दिया। अनिल यादव व महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि सपा लोहिया और मंडल की सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम में महासचिव रविंद्र यादव, कमला यादव, राम सुमेर पाल, दान बहादुर मधुर, महेंद्र निषाद, संतलाल वर्मा, केके यादव उर्फ बच्चा, महबूब उस्मानी, रमाकांत पटेल, नंद लाल पटेल, राजू पासी, नाटे चौधरी, जगदीश यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.