प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। पजावा रामलीला कमेटी ने शाहगंज स्थित राम मंदिर से पूरी भव्यता के साथ राम बारात निकाली। कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश चंद्र टंडन, अमिताभ टंडन, सचिन कुमार गुप्त व मोहन जी टंडन की अगुवाई में राम व लक्ष्मण संग चारों भाइयों और राजा दशरथ को ऐरावत हाथी पर विराजमान किया गया। बारात मंदिर से निकलकर घंटाघर, जीरो रोड, मानसरोवर, लक्ष्मण मार्केट, सुलाकी चौराहा, रानी मंडी, अतरसुइया होते हुए लीला स्थल पर पहुंची। बारात में दर्जनभर बैंडबाजे, राम दरबार व विष्णु लोक सहित दस कलात्मक चौकियों का आकर्षण दिखाई दिया। बारात के मार्गों पर पुष्प वर्षा के बीच जय श्रीराम के जयकारे लगाए जाते रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई राम बारात यह भी पढ़ें- Meerut News: श्रीराम...