प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: फाफामऊ थाना पुलिस की लापरवाही से लाखों की चोरी का आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। चर्चा है कि पुलिस अभिरक्षा में आरोपी भागने में सफल रहा। जबकि, पुलिस का दावा है कि आरोपी दबिश के दौरान फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार जेल भेजा है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। रंगपुरा रेलवे ढाल के पास जयप्रकाश साहू के मकान से 19 जून को ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकदी और बीस लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवर चोरी हुए थे। इसी मकान में एकबार फिर 24 जुलाई को ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, आठ हजार नकदी और अन्य सामान चोरी की वारदात हुई। दोनों ही मामले में फाफामऊ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। सूत्रों की मानें तो चोरी किए गए सामान के बंटवारा के दौरान गिरोह के सदस्यों का आपस में झगड़ा हो गया। पुलिस को...