प्रयागराज, जुलाई 22 -- Prayagraj News: करेली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात बेनीगंज में अर्द्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 96391 रुपये नकदी और ताश के पत्ते मिले। हालांकि, गिरोह का सरगना और मकान मालिक समेत तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों समेत 14 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। करेली पुलिस के अनुसार, बेनीगंज में लकी अस्थाना के अर्द्धनिर्मित मकान में जुआ के फड़ संचालित होने की सूचना मिली। इस पर एसओजी टीम के साथ देर रात दबिश देकर अभिषेक पांडेय, अनूप कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार जायसवाल, एजाज उर्फ अली एजाज, सुनील कुमार केशरवानी, मोहम्मद नफीस, दिलीप कुमार, सतेंद्र, मुमताज अहमद, उस्मान अंसारी और अविनाश भारतीया को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, गिरोह का स...