Prayagraj News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला
प्रयागराज, जुलाई 6 -- Prayagraj News: थरवई के थाना क्षेत्र के गारापुर में शराब के ठेके पर मामूली विवाद में एक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। परिजनों युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मलाका मय भैसाही गांव का श्याम बहादुर पुत्र पन्ना लाल रविवार की शाम शराब के ठेके पर खड़ा था। बेरुई गांव के एक युवक से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद होने लगा। आरोप है कि बेरुई के युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पेट और सिर में चाकू लगने से श्याम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.