प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: आवास विकास कॉलोनी योजना-दो स्थित अनवर मार्केट के पीछे पंचमुखी हनुमान मंदिर में पुजारी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पिता और उनके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना दो दिन पहले की है। मंदिर के पुजारी नरेंद्र मिश्रा की तहरीर के मुताबिक, आजाद नगर निवासी गायत्री मिश्रा और उनके बेटे नीरज मिश्रा व पंकज मिश्रा आएदिन गाली-गलौज करते हैं। आरोप है कि सोमवार को धन उगाही को लेकर हुए विवाद में उनके साथ मारपीट की गई। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मामले में कार्रवाई न होने से नाराज महिलाओं ने झूंसी थाने का घेराव कर विरोध जताया था। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने गायत्री मिश्रा और उनके दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...