प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज के सदन की विशेष बैठक आगामी 19 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे नगर निगम कार्यालय स्थित सभा भवन (सदन हाल) में आयोजित की जाएगी। बैठक में नगर निगम के पार्षदों में से प्रयागराज विकास प्राधिकरण बोर्ड के लिए चार सदस्यों का चयन होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए विस्तृत समय-सारिणी भी निर्धारित कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक नाम प्रस्ताव, दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक नाम वापसी तथा 12:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक मतपत्र तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद अपराह्न 1:30 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव आज मतदान की प्रक्रिया पूरी होते ही मतगणना का कार्य तत्क...