प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुधवार को जोन-1 सिविल लाइंस क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर भवन सील कर दिए। जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने ड्रमंड रोड स्थित खसरा भवन संख्या-6 और अशोक नगर में लोहिया टावर के पास बृजहरी अपार्टमेंट के बगल एक निर्माण को सील किया। प्राधिकरण ने लोगों से मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण करने की अपील की है। साथ ही अवैध प्लाटिंग और बाढ़ क्षेत्र में भूखंड खरीदने से बचने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...