प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बस चालक से वसूली का वीडियो वायरल होने पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की। ड्यूटी पर तैनात पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) रणवीर सिंह चौहान को निलंबित कर दिया। वहीं गाड़ी में कैश गिन रहे पीटीओ के रिश्तेदार के खिलाफ दारागंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस प्रकरण में विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। आरटीओ प्रवर्तन सत्येंद्र प्रताप सिंह ने दारागंज थाने में पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 204 के तहत मंगलवार रात में ही एफआईआर दर्ज करा दी थी। एफआईआर के मुताबिक एक प्राइवेट व्यक्ति पुष्पेंद्र सिंह 29 सितंबर को पीटीओ रणवीर सिंह को आवंटित सरकारी वाहन में बैठकर रुपये गिन रहा है। सोशल मीडिया पर रिश्वत के रूप में प्रसारित किया जा रहा है। इसी आरोप में दारागंज पुलिस ने एफआईआर द...