Prayagraj News: पीएचडी प्रवेश के लिए 17 और 18 नवंबर को होगा साक्षात्कार
प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग में पीएचडी प्रवेश 2026 के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। साक्षात्कार 17 और 18 नवंबर को विधि संकाय के नए भवन के कॉन्फ्रेंस रूम में सुबह 10 बजे से होगा। 17 नवंबर को सामान्य वर्ग के 184 या अधिक, ईडब्ल्यूएस के 174 या अधिक और ओबीसी के 170 या अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। वहीं 18 नवंबर को एससी के 158, एसटी के 130 और दिव्यांग वर्ग के 148 या अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। जेआरएफ और छूट प्राप्त अंशकालिक अभ्यर्थियों को भी इसी दिन बुलाया गया है। विभागाध्यक्ष प्रो. अंशुमान मिश्रा ने अभ्यर्थियों को शोध कार्य का संक्षिप्त विवरण (सिनॉप्सिस) और दस्तावेज सत्यापन के लिए सभी मूल प्रमाणपत्र साथ लाने के निर्देश दिए हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.