प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के पत्रकारिता विभाग में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की पारदर्शिता को चुनौती देने वाली याचिका पर दोनों पक्षों को शपथपत्रों का आदान-प्रदान पूरा करने के निर्देश का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने मृदुल कृष्ण मिश्र की याचिका पर उनके अधिवक्ता अभिषेक शुक्ल को सुनकर दिया है। मामला शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पत्रकारिता विभाग की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित है, जिसके लिए विश्वविद्यालय ने अगस्त 2024 में आठ सीटों का विज्ञापन जारी किया था। कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी याची मृदुल कृष्ण मिश्रा ने इसी विभाग से मास्टर्स ट्रांजिशन कोर्स प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के बाद गैर-जेआरएफ श्रेणी में आवेदन किया था। 30 अक्तूबर 2...