Prayagraj News: पीईटी के लिए प्रयागराज मंडल चलाएगा विशेष ट्रेनें
प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल विशेष ट्रेनें चलाएगा। परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को दो पालियों में होगी। प्रयागराज जंक्शन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के लिए 12 कोच की अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 24, 29 और 31 अक्तूबर को रात 7:45 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 5:15 बजे पहुंचेगी। वहीं, कानपुर सेंट्रल से मथुरा के लिए विशेष ट्रेन इन्हीं तिथियों में रात आठ बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 3:10 बजे पहुंचेगी। रेलवे ने जरूरत के अनुसार नियमित ट्रेनों के विस्तार, समय में बदलाव और अतिरिक्त रेक की व्यवस्था भी की है। यह भी पढ़ें- Mathura News: पीईटी परीक्षा के लिए मथुरा डि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.