प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रयागराज-मैनपुरी अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 01825 प्रयागराज-मैनपुरी 29 और 31 अक्तूबर को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01826 मैनपुरी-प्रयागराज 30 अक्तूबर और एक नवंबर को संचालित होगी। 15 कोच वाली ट्रेन प्रयागराज से शाम 4:15 बजे रवाना होकर रात 11:45 बजे मैनपुरी पहुंचेगी। वापसी में मैनपुरी से शाम 6:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। रास्ते में सिराथू, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, रूरा, फफूंद और इटावा में ठहराव होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...