प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: थरवई (प्रयागराज)। थरवई थानाक्षेत्र के थानापुर गांव के सामने रविवार देर रात करीब 12 बजे बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट किया। आरोप है कि दो बाइक पर चार बदमाश हाथों में पिस्टल लेकर पहुंचे थे। बदमाशों ने विरोध करने पिकअप चालक की पिटाई की और गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिए। वारदात के बाद थरवई और सरायइनायत पुलिस पहले घंटों सीमा विवाद में फंसी रही। हालांकि बाद में थरवई पुलिस ने तहरीर लेकर बदमाशों की खोजबीन शुरू की। कुंडा प्रतापगढ़ निवासी पिकअप चालक शिवम सरोज ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात केला लादकर वाराणसी जा रहा था। रास्ते में थानापुर गांव के समीप पिकअप का टायर पंचर हो गया। वह गाड़ी से उतरकर टायर बदल रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे। बदमाश पिस्टल सटाकर मोबाइल, नगदी व गाड़ी की चाबी लूट कर फरा...