प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कौंधियारा थानाक्षेत्र के भुंडा चौकी अंतर्गत हनुमानपुर मोरी के पास बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी प्रभारी गौरव यादव ने पुलिस की मदद से घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।डीहा गांव निवासी बंगाली निषाद का पुत्र धर्मराज निषाद कोहड़ार स्थित पावर प्लांट में काम करता था। वह बुधवार रात प्लांट से निकलकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में हनुमानपुर मोरी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते ...