प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: झूंसी। आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से नई झूंसी में आयोजित रामलीला का गुरुवार को भारत मिलाप के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर पालकी पर सवार भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ हनुमान जी की मनमोहक झांकी निकाली गई। झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उमड़े। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की व्यवस्था में रवि अग्रवाल, सतीश केसरवानी, मोहित केसरवानी, प्रखर रवि, संदीप केसरवानी, अनुज और रामबाबू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: भरत मिलाप पर आकर्षक झाकियों के साथ निकली शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Balrampur News: भरत मिलाप शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: भरत मिलाप का निकला जुलूस, ...