प्रयागराज, जुलाई 7 -- Prayagraj News: दारागंज के बक्सी खुर्द में भाजपा पार्षद अनुपमा पांडेय के आवास पर मंगलवार बंदरों ने उनकी भाभी उषा पांडेय पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर उनके पति पुष्पराज और परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और उन्हें बंदरों से बचाया। बंदरों ने उन्हें 14 जगह काटा है। पार्षद अनुपमा पांडेय का कहना है कि दारागंज में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आए दिन लोग हमलों का शिकार हो रहे हैं और घरों में रखे समान को भी नुकसान पहुंच रहे है। उन्होंने नगर निगम और वन विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। प्रयागराज सेवा समिति के अध्यक्ष तीर्थराज पांडेय ने कहा कि नगर निगम और वन विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...