प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मुंडेरा स्थित पारस कुंज अपार्टमेंट के फ्लैटों में रहने वालों से नगर निगम ने 22.50 लाख रुपये नामांतरण शुल्क वसूला। आवास योजना में लगाए गए विशेष शिविर में 140 भवनस्वामियों ने नामांतरण शुल्क जमा किया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि भ‌वनस्वामियों से नई गाइडलाइन के अनुसार नामांतरण शुल्क के साथ जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा नगर निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालयों में भी बड़ी संख्या में भवनस्वामियों ने गृहकर जमा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...