प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: पारसनाथ एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही 62 वर्षीय महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र, घड़ी, नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। गुजरात के वडोदरा स्थित कमलानगर निवासी सुनीति नंदी अपने पति संजय नंदी के साथ ट्रेन नंबर 12942 पारसनाथ एक्सप्रेस के ए-1 कोच में सफर कर रही थीं। सुबह करीब 5:30 बजे प्रयागराज स्टेशन पर उनकी नींद खुली तो पर्स गायब था। महिला ने 139 और रेल मदद एप के जरिए शिकायत दर्ज कराई। अब प्रयागराज जीआरपी मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पारसनाथ एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला का पर्स चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...