प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में शुक्रवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन संगोष्ठी से हुआ। कार्यक्रम में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य वीपी पाठक ने सरकारी नियमों और प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम से पहले सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वार्षिक सतर्कता ई-पत्रिका जागृति का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: एनएचपी हॉल में निवारक सतर्कता विषय पर संगोष्ठी यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया पावरग्रिड की पहल : छात्राओं को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की सीख -सतर्कता जागरूकता स...