प्रयागराज, नवम्बर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मतदाता सूची को शत प्रतिशत सही करने के लिए अब अभियान चलाया जाएगा। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एनआईसी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र लोगों को चिह्नित कर उनका नाम जोड़ने की कार्रवाई प्राथमिकता पर की जाए। इसके लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) संयुक्त रूप से काम करेंगे। दोनों के बीच समन्वय बनाकर प्रत्येक बूथ पर ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी, जिनका नाम पात्र होने के बावजूद मतदाता सूची में शामिल नहीं है।डीएम ने कहा कि इस अभियान में राजनीतिक दलों का भी सहयोग लिया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। यह भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों व संगठनों की मदद से जोड़े जाएंगे छूटे म...