प्रयागराज, नवम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। माघ मेले की तैयारियों को समय से पूरा करने के लिए पांटून पुलों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मेलाधिकारी ऋषिराज ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पहला पांटून पुल पांच दिसंबर तक हर हाल में तैयार कर लिया जाए, ताकि मेले की अन्य तैयारियों को भी गति दी जा सके। मेलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि पांटून पुलों का निर्माण मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। श्रद्धालुओं और कल्पवासियों के आवागमन को सुगम बनाने में इन पुलों की अहम भूमिका रहेगी। ऐसे में निर्माण कार्य में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ...