प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पांच साल से अधिक समय से लंबित राजस्व वादों को शून्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे मामलों की शीर्ष प्राथमिकता पर सुनवाई कर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही निर्विवादित वरासत के सभी प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में तहसीलवार राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी एडीएम, एसडीएम और तहसीलदारों को लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पांच साल से अधिक पुराने वादों के साथ राजस्व से जुड़े अन्य लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। डीएम ने दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खतौनी में अमलदरामद के मा...