प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ग्राम पंचायतों में पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब विकास कार्यों की याद आ रही है। जिले की 1540 ग्राम पंचायतों में से 77 ऐसी हैं, जहां अब विकास कार्य कराने के प्रस्ताव सामने आए हैं। इन पंचायतों के प्रधानों ने सड़क, संपर्क मार्ग, विद्यालय भवन और प्रवेश द्वार बनवाने की मांग की है। कार्यकाल के अंतिम दौर में आए इन प्रस्तावों की अब जिला पंचायत राज अधिकारी स्तर पर समीक्षा की जा रही है। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर आए इन प्रस्तावों ने कई सवाल भी खड़े किए हैं। जिन कार्यों को पहले प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना चाहिए था, उनके लिए अब प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। पांच साल के कार्यकाल में इन पंचायतों में विकास कार्यों की क्या स्थिति रही और अब किन जरूरतों को ध्यान में रखकर प्रस्ताव...