प्रयागराज, जुलाई 31 -- Prayagraj News: संगम सभागार में राजस्व वादों के निस्तारण व आईजीआरएस की समीक्षा की गई। शुक्रवार शाम हुई बैठक में सीआरओ ने पांच साल पुराने वादों का तत्काल निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि लंबित मामलों की संख्या शून्य लाई जए। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जनपद की रैंकिंग सुधारने के लिए सभी अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम एफआर विनीता सिंह ने चिह्नित सभी बाढ़ चौकियों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखने, बाढ़ से संबंधित तैयारियां पूरी करने, फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाने, अंश निर्धारण के लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने तथा कृषक दुर्घटना से जुड़े समयसीमा पार मामलों का निस्तारण करने ...