प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: मंगल विहार अपार्टमेंट कालिंदीपुरम निवासी एक व्यक्ति ने पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र सिंह यादव और उसकी पत्नी कीर्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अधिवक्ता विद्या शंकर तिवारी की तहरीर के अनुसार मूलरूप से मिर्जापुर के रहने वाले और वर्तमान में कालिंदीपुरम में ही रह रहे जितेंद्र यादव से उनकी जान-पहचान थी। उन्होंने जनवरी 2025 में मकान के बैनामे के के लिए आरटीजीएस के जरिए जितेंद्र यादव को पांच लाख रुपये उधार दिए थे। लंबा समय बीत जाने के बाद भी रुपये वापस नहीं मिलने पर उन्होंने दबाव बनाया तो आरोपियों ने धमकी दी। पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...