प्रयागराज, अगस्त 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज।इविवि में सीट कटौती, फीस वृद्धि, पानी, बिजली, शौचालय, पुस्तकालय और कॉमनरूम समेत 48 मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। गुरुवार को चार घंटे की मैराथन बैठक के बाद भी समाधान नहीं निकलने पर छात्रों ने लाइब्रेरी गेट पर फिर धरना शुरू कर दिया। छात्रों ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय में पांच प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाने का प्रस्ताव ठुकरा दिया। छात्रनेता अनुराग यादव ने कहा कि अब वार्ता बंद कमरे में नहीं, धरना स्थल पर होगी। छात्रों ने कहा कि मांगों का स्थायी समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...