प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: जिले की पांच तहसीलों में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 1442 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही पर चार लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई। सदर में 160 शिकायतें मिलीं। इनमें राजस्व की 80, पुलिस की 20, नगर निगम की 37 और अन्य विभागों की 23 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। सोरांव में सर्वाधिक 527 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें राजस्व की 405, पुलिस की 60, विकास विभाग की 18 व अन्य विभागों की 44 शिकायतें थीं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पांच शिकायतों का हुआ निस्तारण छह शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।हंडिया में तहसीलदार ने आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण न...