Prayagraj News: पांच किमी का सफर पूरा करने से पहले हादसा, मजदूरों के घरों में पसरा मातम
प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश के मौसम में धान की रोपाई के लिए शुक्रवार सुबह भी सोनरा हर्रो गांव के मजदूर खेतों की ओर निकले थे। किसी को क्या पता था कि खेत तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। गांव से मुश्किल से पांच किमी की दूरी तय करने से पहले ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की खबर पहुंची तो सोनरा हर्रो में हड़कंप मच गया। जिन घरों से मजदूर हंसी-खुशी खेत के लिए निकले थे, वहां कुछ ही देर बाद अपनों की सलामती के लिए दुआएं होने लगीं। यह भी पढ़ें- बारा के सोनरा गांव में पसरा मातमदुर्घटना में मृतक हादसे में 50 वर्षीय कमला देवी, 17 वर्षीय करीना और 18 वर्षीय मनोरमा की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, उनके घरों में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास होकर घटनास्थल और अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े। वहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.