प्रयागराज, अक्टूबर 31 -- Prayagraj News: सम्भागीय परिवहन कार्यालय में शनिवार को पहली बार परिवहन मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 350 लोग पहुंचे, जबकि 162 लोगों ने विभिन्न सेवाओं के लिए लगाए गए विशेष काउंटरों का लाभ उठाया। मेले के जरिए परिवहन विभाग को 30.67 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। आरटीओ प्रशासन हिमेश तिवारी ने बताया कि मेले में वाहन स्वामियों को बकाया कर जमा करने, वाहन अभिलेखों में मोबाइल नंबर अपडेट कराने, पंजीकरण, फिटनेस और परमिट संबंधी कार्यों में सहायता दी गई। उन्होंने बताया कि नवंबर के चौथे शुक्रवार और दिसंबर के चौथे शनिवार को भी परिवहन कार्यालय में मेला लगाया जाएगा। इसमें लोग विभागीय सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: परिवहन मेले में 20.63 लाख रुपये बकाया कर जमा कराया गया यह भी पढ़ें- Lucknow News: परिवहन...