प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: बड़े हनुमान जी की चौखट पर गंगा के पहुंचने का अद्भुत नजारा देखने के लिए संगम के बांध पर शनिवार सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही। बड़े हनुमान मंदिर में गंगा के पहुंचने का गुरुवार से इंतजार हो रहा है। गंगा दारागंज स्थित नागवासुकि मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गईं। इसकी जानकारी होने के बाद बड़े हनुमान मंदिर में भी गंगा के पहुंचने की उम्मीद लेकर लोग संगम पहुंचने लगे। जैसे-जैसे गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों की उत्सुकता और आस्था भी बढ़ती जा रही है। श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचकर गंगा के बड़े हनुमान मंदिर में जाने के दृश्य को अपने कैमरों में कैद करते रहे। मंदिर और बांध के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन भी सतर्क रहा। हालांकि शाम तक इंतजार के बाद भक्तों को...