प्रयागराज, सितम्बर 27 -- Prayagraj News: प्राचीन श्री दधिकांदो मेला कमेटी कृष्णानगर त्रिवेणी मार्ग कीडगंज की ओर से रविवार को कंस वध का आयोजन किया गया। परेड मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में पहले मेयर गणेश केसरवानी ने कृष्ण-बलदाऊ, राधारानी व देवी रुक्मणी का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी। फिर विजय का तिलक लगाया। इसके बाद अत्याचारी कंस के प्रतीकात्मक पुतले का दहन भगवान श्रीकृष्ण ने किया। जैसे ही पुतला धू-धू कर जलने लगा, वहां उपस्थित लोगों ने पटाखा फोड़कर खुशियां मनाई। जय श्रीकृष्ण-जय श्रीकृष्ण व राधे-राधे के जयकारे लगाए गए। इस दौरान जवाबी कीर्तन में सचदेवा शरारती, कानपुर व कमलेश्वरी कंचन, छतरपुर ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। संचालन टीएन दीक्षित व मनीष केसरवानी ने किया। यह भी पढ़ें- Banda News: भव्य झांकी के साथ निकली कंस मेले की शोभायात्रा यह भी पढ...