Prayagraj News: परीक्षा के दौरान धरना-प्रदर्शन और जुलूस पर रोक
प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इविवि के विभिन्न परिसरों में नवंबर के अंतिम सप्ताह से परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और छात्र-छात्राओं को शांत माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने परिसर में धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रास्ता रोकने और अनधिकृत सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसी गतिविधियां भी प्रतिबंधित रहेंगी, जिनसे परीक्षा, पढ़ाई या प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होती है। आदेश का उल्लंघन करने वाले छात्र या समूह के खिलाफ छात्र अनुशासन एवं आचरण नियम-2023 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.