प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में सोमवार की देर रात डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान, डीएम मनीष कुमार वर्मा व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह की मौजूदगी में मां दुर्गा की आराधना के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पार्श्व गायिका श्वेता सिंह चौहान की अगुवाई में लाइव बैंड, ढोल व डीजे की धुनों पर गरबा की मनमोहक प्रस्तुति हुई। जिसमें शहरियों ने जमकर डांस किया। सेल्फी प्वाइंट ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया, हर कोई प्वाइंट पर सेल्फी लेते हुए दिखाई दिया। आयोजक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- दिल्ली में डांडिया उत्सव का समापन, हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा यह भी पढ़ें- Dumka News: मां दुर्गा के आगमन...