प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकारों की संस्था न्यूज रिपोर्टर्स क्लब (प्रेस क्लब) की ओर से लगातार 16वें वर्ष पत्रकार परिवारों का मिलन समारोह 'पहल' आयोजित किया गया। सिविल लाइंस स्थित बिशप जॉनसन स्कूल में हुए समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पत्रकारों के परिवारों के साथ शहर के चिकित्सक, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। क्लब के सचिव मुनेन्द्र वाजपेयी ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया। संयोजक राजीव रंजन मिश्र के संयोजन में नौ अगस्त को महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित मेहंदी, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं ...