प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरपतीपुर गांव में पत्नी की विदाई कराने गए दामाद पर ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर दिया। घायल युवक को एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर ससुर, सास और साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर निवासी फूला देवी ने बताया कि बेटे शक्तिमान की शादी तीन साल पहले सरपतीपुर निवासी सागर हरिजन की पुत्री ज्योति उर्फ अश्वनी के साथ हुई थी। सप्ताह भर पहले शक्तिमान अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल गया था, जहां बातचीत के दौरान विवाद हो गया। ससुर सागर हरिजन, सास और साले आनंद ने गाली-गलौज करते हुए शक्तिमान को रॉड से वार कर लहूलुहान दिया। शक्तिमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने एसआरएन अस्प...