प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: कुंदन गेस्ट हाउस के पास दुकान चलाने वाले फतेहपुर बिछुआ निवासी ऋषभ भारतीय ने जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि 11 अक्तूबर की रात करीब साढ़े दस बजे पड़ोस में दुकान चलाने वाले रजत पासी और सुजीत पासी उर्फ भोला उससे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे काफी चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...